देश द्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता: स्वामी स्वरूपानंद जासूसी मामले में किया भाजपा का बचाव फोटो- अलग से भेज रहे हैं। जबलपुर। जासूसी वाले मामले में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश सरकार के लिये जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का बयान यह बयान राहत भरा हो सकता है। जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकवाद और देशद्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता। इसमें भाजपा को घसीटना गलत है। गौरतलब हो कि जासूसी काण्ड में फसें भारतीय जनता पार्टी के कथित कार्यकर्ताओं पर जहां कांग्रेस हावी हो रही है। वहीं भाजपा और आरएसएस के मुखर विरोधी जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने पत्रकारों से जबलपुर में हुई अनौपचारिक चर्चा में भाजपा का बचाव करते हुये कहा कि कभी कभी ऐसा भी होता है अपने लोग ही आस्तीन के सांप निकल जाते हैं। शंकराचार्य का साफ कहना है कि देशद्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता, ना तो वो मुसलमान होते हैं,और ना ही हिन्दु। आईएसआई एजेंटों के भाजपा कनेक्शन पर शंकराचार्य ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि उन्होेंने भाजपा पर नि...