देश द्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता: स्वामी स्वरूपानंद
जासूसी मामले में किया भाजपा का बचाव
फोटो- अलग से भेज रहे हैं।
जबलपुर।
जासूसी वाले मामले में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश सरकार के लिये जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज का बयान यह बयान राहत भरा हो सकता है। जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकवाद और देशद्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता। इसमें भाजपा को घसीटना गलत है।
गौरतलब हो कि जासूसी काण्ड में फसें भारतीय जनता पार्टी के कथित कार्यकर्ताओं पर जहां कांग्रेस हावी हो रही है। वहीं भाजपा और आरएसएस के मुखर विरोधी जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने पत्रकारों से जबलपुर में हुई अनौपचारिक चर्चा में भाजपा का बचाव करते हुये कहा कि कभी कभी ऐसा भी होता है अपने लोग ही आस्तीन के सांप निकल जाते हैं। शंकराचार्य का साफ कहना है कि देशद्रोहियों का कोई धर्म नहीं होता, ना तो वो मुसलमान होते हैं,और ना ही हिन्दु। आईएसआई एजेंटों के भाजपा कनेक्शन पर शंकराचार्य ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि उन्होेंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नीति में ऐसा कुछ भी नहीं सिखाया जाता कि लोग ऐसा काम करने से डरें। वहीं आरएसएस में भी कभी भी ये नहीं बताया जाता है कि ईश्वर कौन हैं। अगर यह बात सिखाई जाती तो उनके कार्यकर्ताओं द्वारा इस प्रकार के कार्यों को अंजाम नहीं दिया जाता। यह राजनैतिक अपरिपक्वता है।
नर्मदा सेवा यात्रा पर साधा निशाना
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नर्मदा सेवा यात्रा पर भी शंकराचार्य ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नर्मदा की यात्रा हवाई जहाज में बैठकर नहीं की जाती है। नर्मदा बचाने के लिए यात्रा तो निकाली जा रही है। लेकिन रेत खनन पर लगाम लगाने में प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार नाकाम रही है। सरकार को इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिये कि रेत खनन करने वाले कारोबारियों गरीब से करोड़पति हो गए। लेकिन कभी भी उन पर सरकार ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं नदियों संरक्षण के लिए आया करोड़ रुपया भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यही वजह कि अब नदियों में प्रदुषण बढ़ता ही जा रहा है। सरकार अगर नर्मदा की सेवा करना चाहिती है तो सबसे पहले उसमें हो रहे उत्खनन को पूरी तरह से रोक लगाये। ताकि नर्मदा का चीर हरण होने से बच सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें