शाह की टीम में शामिल हो सकते हैं गुरू- शिष्य
प्रहलाद व राकेश को मिलेगी जगह
जबलपुर।
वैसे तो राजनीति मे न किसी का कोई स्थाई दोस्त होता है और न कोई दुश्मन । ऐसा ही कुछ माजरा बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में नजर आ सकता है। इसी माह भुवनेश्वर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक मे मप्र को व्यापक स्थान मिल सकता है। कार्यकारणी में महाकौशल के क्षत्रप माने जाने वाले दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटेल को मणिपुर चुनाव जिताने के एवज मे इनाम दिया जा सकता है। वहीं लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक की भूमिका निभा रहे जबलपुर के सांसद को भी उनके द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी टीम में नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। यह पहला मौका होगा जब जबलपुर के ही दो दिग्गजों को एक साथ राष्टÑीय कार्यकारणी में जिम्मेदारी भरे पदों से नवाजा जायेगा।
गौरतलब हो कि एक समय महाकौशल क्षेत्र में राजनीति की धुरी कहे जाने वाले दमोह सांसद प्रहलाद सिंह पटैल का वर्चस्व के सामने किसी की दाल नहीं गलती थी। लेकिन उस समय के उनके साथी रहे तत्कालीन जबलपुर भाजपा के ग्रामीण अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर लोकसभा का टिकिट दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उस समय श्री पटैल वर्तमान सांसद राकेश सिंह के राजनैतिक गुरू भी माने जाते थे। परंतु बीच में स्थितियां विपरीत होने से इनके बीच दूरियां बढ़ गई जो अब तक दिखाई देती हैं। लेकिन समय बदलने के साथ परिस्थितियां भी बदल जाती हैं। यही कारण है कि एक बार फिर प्रहलाद सिंह पटैल ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुये मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी को न केवल जीत दर्ज करवाई बल्कि सरकार बनवाने में महती भूमिका अदा कर अपने आपको साबित कर दिया। जिससे भुवनेश्वर में होने वाली राष्टÑीय कार्यकारणी की बैठक में घोषित होने वाली अमित शाह की टीम में उन्हें महासचिव जैंसे पद से नवाजे जाने की बात चल निकली है। चूंकि अगामी एक साल बाद मप्र में भी विधानसभा के चुनाव हैं। इन चुनावों के मद्देनजर इन दोनों को जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। क्योंकि राकेश सिंह भी तीन बार के सांसद हैं। और प्रहलाद पटैल का वर्चस्व किसी से छिपा नहीं है।
—————————————————————————————————

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें