सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

rel

इस वर्ष रेलवे ने किया यात्री सुविधाओं का विस्तार
विकास एवं बेहतर क्रियान्वयन भारतीय रेलवे की प्राथमिकता
जबलपुर।
यात्री सुविधाओं को विकसित करने तथा बेहतर क्रियान्वयन भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। भारतीय रेलवे का हमेशा से ही पूरा प्रयास है कि विभिन्न स्टेशनों पर नई यात्री सुविधायें विकसित किये जाए तथा मौजूदा सुविधाओं में और अधिक बढ़ोतरी हो। वर्तमान में सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों एवं अन्य स्टेशनों में वरीयता के अनूसार नये-नये यात्री सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे के द्वारा तेजी से कार्य किये जा रहे है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान पूरे देश के अलग-अलग स्टेशनों में 67 लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाये गए। पर्यावरण संरक्षण एवं साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष यात्री ट्रेनों के कोचों में 34000 बायो-टायलेट लगाए गये, जो कि अब तक का सर्वाधिक है, जबकि पिछले छ: सालों में कुल 36000 बायो-टायलेट लगाए गये थे।
दिव्यांगों के लिये अलग टायलेट
अलग-अलग स्टेशनों में दिव्यांग यात्रियों के लिए 150 टायलेट बनाए गये तथा इसके साथ ही साथ 20 स्टेशनों के सभी प्लेटफार्मो में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के टायलेट लगाए गये। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान कुल 1313 स्टेशनों में शत प्रतिशत एलईडी लाईट लगाए गये, जबकि पिछले वर्ष कुल 65 स्टेशनों में एलईडी लाईट लगाए गये थे। 205 स्टेशनों में एनर्जी आडिट करवाए गये, जबकि मार्च 2015 तक कुल 448 स्टेशनों में एनर्जी आडिट करवाए गये थे।
100 स्टेशनों में वाय-फाय
वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान पूरे देश के 100 अलग-अलग स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराए गये है, जबकि पिछले वर्ष कुल 15 स्टेशनों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गयी थी। आन बोर्ड हाउस कीपिंग की सुविधा को इस वर्ष अन्य 157 ट्रेनों में विस्तारित किया गया है अब यह सुविधा कुल 830 ट्रेनों में उपलब्ध है।
87 नई यात्री सेवा
इस वर्ष भारतीय रेलवे के द्वारा कुल 87 नयी यात्री सेवा की शुरूआत की गई है तथा 51 ट्रेनों का विस्तार व 05 ट्रेनों के फेरों में वृद्वि किया गया है। इनमें 04 हमसफर एक्सप्रेस, 02 अंत्योदय एक्सप्रेस, 10 डेमू एवं 05 मेमू का परिचालन शामिल है। त्योहारों एव भीड़भाड़ के समय इस वर्ष स्पेशल ट्रेनों के कुल 31438 फेरों का परिचालन किया गया तथा नियमित गाड़ियों में कुल 586 कोच लगाकर 43420 अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था की गई। अलग-अलग स्टेशनों में कुल 293 स्टापेज उपलब्ध कराए गये।  वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान कुल 350 ट्रेनों की गति में वृद्वि की गई तथा 104 ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाया गया। 34 जोड़ी ट्रेनों के सामान्य रैक को 42 एलएचबी रैक से बदला गया। इसके साथ ही साथ 1 करोड़ अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था करके आरक्षित बर्थ की संख्या को 50 करोड़ बर्थ तक बढ़ाया गया। इसके अतिरिक्त हरित उर्जा को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान 4 मेगावाट क्षमता सोलर पावर स्थापित किये गए, जबकि वर्ष 2015 तक कुल सोलर पावर की क्षमता 10 मेगावाट थी । इसके अतिरिक्त 78 मेगावाट अतिरिक्त सोलर उर्जा के आवर्धन के लिए आर्डर भी पास किया गया।
2 हजार करोड़ का अधिक राजस्व
वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भारतीय रेलवे ने वर्ष 2015-16 की 815.1 करोड़ यात्री की तुलना में कुल 822.1 करोड़ रेल यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहूंचाया तथा पिछले वर्ष की तुलना में 2000 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया। वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान भारतीय रेल को यात्री भाड़ा से कुल 47400 करोड़ आय हुआ, जो कि यात्री भाड़ा में अब तक का सर्वाधिक है। इसके साथ ही इस वर्ष पहली बार नकारात्मक वृद्वि को खत्म करते हुए रेल यात्रियों की संख्या एवं उनसे होने वाली आय में वृद्वि की शुरूआत हुई है।

टिप्पणियाँ